देश

Ram Navami Violence: बिहार के नालंदा में 4 अप्रैल तक तो बंगाल के हुगली में 3 April तक इंटरनेट बंद

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 2, 2023, 11:03 PM IST

Ram Navami Violence: पश्चिम बंगाल के हुगली के रिसड़ा में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की रामनवमी शोभा यात्रा के रविवार को हिंसा भड़क उठी। इस दौरान जमकर आगजनी हुई और पत्थरबाजी की भी सूचना है। बिहार के नालंदा में भी तनाव बरकरार है। सासाराम में स्थिति नियंत्रण में है।

Image

राम नवमी पर बिहार और बंगाल में हिंसा

Photo : PTI

Ram Navami Violence: पश्चिम बंगाल और बिहार में राम नवमी की शोभयात्रा के दौरान भड़का हिंसा रविवार को भी सुलगती रही। बंगाल के हुगली में बीजेपी की शोभयात्रा पर पथराव हुआ है। जिसके बाद से वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है। वहीं नालंदा में भी चार अप्रैल तक इंटरनेट बंद रखने की घोषणा की गई है।

बिहार का हाल

बिहार सरकार ने रविवार को रामनवमी उत्सव के दौरान हिंसा के बाद नालंदा जिले में इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को 4 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इस घोषणा से पहले रविवार को ही बिहार सरकार के अधिकारियों ने घोषणा की थी कि रोहतास जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे। बता दें कि गुरुवार को भड़की हिंसा शनिवार रात तक जारी रही, जिसके बाद दोनों ही जगहों पर भारी पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। धारा 144 लागू कर दी गई। हिंसा के मामले में बिहार पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं।

50 से ज्यादा गिरफ्तार

लोकल मीडिया के अनुसार इस झड़प में तीन लोगों को गोली लगी है। बिहार पुलिस ने शनिवार रात छापेमारी कर 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

बंगाल का हाल

पश्चिम बंगाल में हावड़ा से शुरू हुई हिंसा रविवार को हुगली पहुंच गई। यहां बीजेपी की शोभयात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी। इस दौरान आगजनी और जमकर पथराव हुआ। शोभा यात्रा में बीजेपी के उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी मौजूद थे। इस रैली का आयोजन भाजपा, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और अन्य हिंदू संगठनों द्वारा किया गया था। बीजेपी का दावा है कि विधायक बिमन घोष इस हमले में घायल हुए हैं।

हुगली में इंटरनेट बंद

हुगली में हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने अफवाहों को रोकने के लिए यहां इंटरनेट पर बैन लगाने का फैसला किया है। सरकार की घोषणा के अनुसार तीन अप्रैल तक हुगली में इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article