Ram Navami पर Howrah में हिंसाः HM शाह ने राज्यपाल से साधा संवाद, CM का आरोप- बवाल के पीछे BJP और दक्षिणपंथी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 31, 2023, 06:31 PM IST

Rama Navmi clash in Howrah Latest Update: दरअसल, रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी और उस दौरान दुकानों में तोड़फोड़ के साथ उपद्रवियों ने कई वाहनों में आग लगा दी थी। हालांकि, प्रभावित इलाके में शुक्रवार (31 मार्च, 2023) को स्थिति शांतिपूर्ण रही और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी वहां तैनात किए गए थे।

Rama Navmi clash in Howrah Latest Update: रामनवमी पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा में जुलूस के दौरान भड़की हिंसा के मामले को लेकर शुक्रवार (31 मार्च, 2023) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सूबे के राज्यपाल सी.वी.आनंद बोस से संवाद साधा। टेलीफोन पर हुई इस बातचीत के वक्त उन्होंने वहां की ताजा स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों ने इस बाबत समाचार एजेंसी पीटीआई को आगे यह भी बताया कि शाह ने इस दौरान राज्य में खास कर हावड़ा के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति जानने की कोशिश की। समझा जा सकता है कि राज्यपाल ने एक रोज पहले यानी गुरुवार की हिंसा और मौजूदा स्थिति के बारे में गृह मंत्री को ब्योरा दिया है।

howrah rama navami clash, howrah clash, west bengal

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 30 मार्च, 2023 को रामनवमी के मौके पर एक शोभायात्रा के दौरान बवाल हो गया था। (फाइल)

इस बीच, सूबे की सीएम और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी का दावा है कि हावड़ा में हिंसा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य दक्षिणपंथी संगठन जिम्मेदार हैं। बांग्ला समाचार चैनल एबीपी आनंदा को उन्होंने बताया, ‘‘हावड़ा की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हावड़ा में हिंसा के पीछे न तो हिंदू थे और ना ही मुस्लिम थे। बजरंग दल और अन्य ऐसे संगठनों के साथ भाजपा हथियारों के साथ हुई इस हिंसा में शामिल थी। हिंसा के सिलसिले में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’ सीएम ने यह भी कहा कि राज्य सरकार उन सभी लोगों की मदद करेगी, जिनकी संपत्तियों को झड़पों के दौरान नुकसान पहुंचा है।

End of Feed