Ram Mandir Bomb Threat: राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ा लो... राम मंदिर ट्रस्ट के पास एक धमकी भरा ईमेल आया जिसमें राम मंदिर को बम से उड़ाने की बात कही गई। साथ ही मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की हिदायत दी गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में जिलाधिकारी कार्यालय (डीएम ऑफिस) को भी उड़ाने की धमकी मिली है।
अयोध्या राम मंदिर
राम मंदिर ट्रस्ट को मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गईं और साइबर पुलिस ने मामले में एक एफआईआर भी दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में रविवार को एक ईमेल के माध्यम से राम मंदिर ट्रस्ट को धमकी दी गई है। यह मेल तमिलनाडु से किसी अनजान शख्स ने अंग्रेजी भाषा में भेजा था।
यह भी पढ़ें: अभिजीत मुहूर्त पर रामलला के ललाट पर सजा सूर्य तिलक; राम मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता
धमकी भरे ईमेल से मचा हड़कंप
बाराबंकी में डीएम ऑफिस को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बाद में जानकारी मिली कि फिरोजाबाद में भी जिला मुख्यालय को उड़ाने की धमकी मिली है।
