देश

लोकसभा में राम मंदिर पर हुई चर्चा, बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा- 'राम हर जगह हैं; प्राण प्रतिष्ठा देखना ऐतिहासिक'

Parliament Budget Session 2024: संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन शनिवार को लोकसभा में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर चर्चा हुई। इस दौरान बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां राम हैं, वहां धर्म है... जो लोग धर्म को नष्ट करते हैं, वे मारे जाते हैं।

Image

बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा- 'राम हर जगह हैं।

Photo : ANI

Parliament Budget Session 2024: संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन शनिवार को लोकसभा में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर चर्चा हुई। इस दौरान लोकसभा में बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, जहां राम हैं, वहां धर्म है... जो लोग धर्म को नष्ट करते हैं, वे मारे जाते हैं और जो लोग धर्म की रक्षा करते हैं, वे संरक्षित हैं। कांग्रसे ने इन्हें अस्वीकार किया, इसलिए उनके साथ ऐसा हो रहा है। भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने शनिवार को पिछले महीने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह सांप्रदायिक मुद्दा नहीं है।

बता दें बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह लोकसभा चुनाव-2024 से पहले संसद के चल रहे बजट सत्र के आखिरी सत्र के दौरान राम लला प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा की शुरुआत करते हुए संसद में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे 22 जनवरी को संसद के अंदर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बोलने का अवसर मिला। प्राण प्रतिष्ठा देखना और राम मंदिर में भगवान राम की पूजा करना ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा, "राम कोई सांप्रदायिक मुद्दा नहीं हैं; भगवान राम हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।" उन्होंने कहा, "राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे।"

राम हमारे लिए एक भावना हैं, यह हमारी विरासत है- सत्यपाल सिंह

भाजपा सांसद ने कहा, "राम पर चर्चा भी हम सभी के लिए आशीर्वाद है; राम हमारे लिए एक भावना हैं..यह हमारी विरासत और धरोहर हैं।" चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि राम हर जगह हैं। ''राम हर जगह हैं...'' पिछली कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ''2007 में, जब राम सेतु परियोजना शुरू की गई थी, यूपीए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था जिसमें कहा गया था कि कोई राम सेतु परियोजना नहीं है।

बता दें, आम चुनाव से पहले यह मौजूदा लोकसभा का आखिरी सत्र है, जो इस साल अप्रैल-मई में होने की संभावना है। बजट सत्र शुरू में 9 फरवरी को समाप्त होने वाला था और इसे एक दिन बढ़ा दिया गया है। इस बीच, राज्यसभा में शनिवार को केंद्र द्वारा लाए गए श्वेत पत्र और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर अल्पकालिक चर्चा होगी। 22 जनवरी को अयोध्या के ऐतिहासिक मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article