देश

देश की मजबूत भुजा भुज ने 23 मिनट में पाकिस्तान को चटाई धूल... जवानों को संबोधित करते हुए बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Bhuj Air Force Station: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की मजबूत भुजा भुज में है। आप सबके बीच आकर मुझे बड़ा गर्व हो रहा है।

Image

भुज एयरबेस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों को किया संबोधित

Bhuj Air Force Station: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय गुजरात दौरे पर है। वे भुज एयरबेस भी गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की मजबूत भुजा भुज में है। आप सबके बीच आकर मुझे बड़ा गर्व हो रहा है। यह भुज, 1965 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हमारी जीत का साक्षी रहा है। यह भुज, 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ हमारी जीत का साक्षी रहा है। और आज एक बार फिर, यह भुज, पाकिस्तान के खिलाफ हमारी जीत का साक्षी बना है। इसकी मिट्टी में देशभक्ति की खुशबू है, और यहां के जवानों में भारत की सुरक्षा का अडिग संकल्प है। मैं आप सभी Air warriors समेत, Armed forces और BSF के सभी जांबाजों को सलाम करता हूं।

भुज एयर बेस पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भुज 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ हमारी जीत का गवाह था और आज फिर यह पाकिस्तान के खिलाफ हमारी जीत का गवाह बना है... मुझे यहां उपस्थित होकर गर्व महसूस हो रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने जो कुछ भी किया, उससे सभी भारतीयों को गर्व हुआ है - चाहे वे भारत में हों या विदेश में। पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को कुचलने के लिए भारतीय वायुसेना के लिए सिर्फ 23 मिनट ही काफी थे।

आप भारत की सीमाओं को रखेंगे सुरक्षित- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि कल ही मैंने श्रीनगर में हमारे बहादुर सेना के जवानों से मुलाकात की थी। आज मैं यहां वायु योद्धाओं से मिल रहा हूं। कल मैंने उत्तरी क्षेत्र में हमारे जवानों से मुलाकात की थी और आज मैं देश के पश्चिमी हिस्से में वायु योद्धाओं और अन्य सुरक्षा कर्मियों से मिल रहा हूं। मैं दोनों मोर्चों पर उच्च जोश और ऊर्जा को देखकर उत्साह महसूस करता हूं। मुझे विश्वास है कि आप भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखेंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान भी ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत मान चुका है। हमारे देश में एक पुरानी कहावत है, 'दिन में तारे देखना।' भारत में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान को 'रात के अँधेरे में दिन का उजाला' दिखा दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरे लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि लोगों को नाश्ता करने में जितना समय लगता है, आपने उतना समय दुश्मनों से निपटने में लगाया। आपने दुश्मनों की धरती पर जाकर मिसाइलें गिराईं। इसकी गूंज सिर्फ भारत की सीमाओं तक ही सीमित नहीं रही, पूरी दुनिया ने इसे सुना। वो गूंज सिर्फ मिसाइलों की नहीं थी, बल्कि आपकी और भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों की बहादुरी की भी थी।

हमने पाकिस्तान को प्रोबेशन पर रखा है- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने पाकिस्तान को प्रोबेशन पर रखा है। अगर उसका व्यवहार सुधर गया तो ठीक, नहीं तो उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से प्राप्त धन का एक बड़ा हिस्सा अपने देश में आतंकी ढांचे पर खर्च करेगा....भारत चाहता है कि आईएमएफ पाकिस्तान को दिए जाने वाले धन पर पुनर्विचार करे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article