ऑपरेशन सिंदूर तो अभी ट्रेलर था; सही समय आने पर दुनिया को दिखाएंगे पूरी पिक्चर... भुज में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Bhuj Air Force Station: राजनाथ सिंह ने भुज एयरबेस के दौरे पर भारतीय वायुसेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। जो कुछ भी हुआ वह सिर्फ एक ट्रेलर मात्र था।

Bhuj Air Force Station: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज एयरबेस के दौरे पर भारतीय वायुसेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। जो कुछ भी हुआ वह सिर्फ एक ट्रेलर मात्र था। जब सही समय आएगा, हम पूरी पिक्चर भी दुनिया को दिखाएंगे।

Bhuj Airbase

जब सही समय आएगा, हम पूरी पिक्चर भी दुनिया को दिखाएंगे: राजनाथ सिंह

पाकिस्तानी सेना ने भुज एयरबेस को निशाना बनाने की थी कोशिश

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने प्रभावी भूमिका निभाई जिसकी न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी सराहना हो रही है। बता दें, रक्षा मंत्री ने गुजरात के भुज वायुसेना स्टेशन का दौरा किया। यह स्टेशन उन स्थानों में शामिल है जिन्हें पिछले सप्ताह पाकिस्तानी सेना ने निशाना बनाया था। रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सशस्त्र बल न केवल दुश्मन पर हावी रहे बल्कि उन्हें नेस्तनाबूद करने में भी उन्होंने सफलता पाई। उन्होंने कहा कि हमारी वायु सेना ने आतंकवाद के खिलाफ इस अभियान का प्रभावी ढंग से संचालन किया और अपने पराक्रम, साहस और गौरव से नई और महान ऊंचाइयों को छुआ है।

End of Feed