'एक पार्टी ने की संविधान को "हाईजैक" करने की कोशिश...' संसद में बोले राजनाथ सिंह

Rajnath Singh Speech in Parliament: राजनाथ सिंह ने कहा, एक पार्टी ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया को हाईजैक करने की कोशिश की। हमारा संविधान किसी एक पार्टी की देन नहीं है, बल्कि भारत के लोगों के द्वारा भारत के लोगों के अनुरूप बनाया गया दस्तावेज है।

Rajnath Singh Speech in Parliament: संसद के शीतकालीन सत्र में संविधान पर चर्चा के दौरान राजनाथ सिंह ने इशारों में कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने किसी पार्टी का नाम न लेते हुए कहा कि एक पार्टी ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया को हाईजैक करने की कोशिश की। हमारा संविधान किसी एक पार्टी की देन नहीं है, बल्कि भारत के लोगों के द्वारा भारत के लोगों के अनुरूप बनाया गया दस्तावेज है।

Rajnath Singh

राजनाथ सिंह।

उन्होंने कहा, हमारा संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि जन आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है, उन्हें पूरा करने का माध्यम है। उन्होंने कहा, संविधान को अंगीकार करने का दिन वह दिन था, जब भारत के लोग प्रजा से नागरिक बने थे। ऐसे नागरिक जो सरकारों को चुन और बदल सकते थे। एक लाइन में कहना हो तो हमारा संविधान हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूते हुए राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।

End of Feed