देश

सशस्त्र बलों के शौर्य और पराक्रम के लिए ह्रदय से बधाई देता हूं, बड़ी संख्या में मारे गए हैं आतंकी, बोले राजनाथ

भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए सख्त जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए...

Image

राजनाथ सिंह ने की सेना की जमकर तारीफ

Rajnath Singh: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सशस्त्र बलों की कार्रवाई के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन्हें बधाई दी है। राजनाथ ने एक कार्यक्रम में कहा कि आर्म्ड फोर्सेज ने जो करवाई की है और जो शौर्य और पराक्रम दिखाया है, उसके लिए ह्रदय से बधाई देता हूं। राजनाथ ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर रहे थे जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कहर बरपाया है।

अच्छी संख्या में आतंकी मारे गए हैं

राजनाथ ने कहा, क्वालिटी का क्या महत्व है इसका नमूना कल हमने देखा। जिस प्रिसिशन के साथ ये किया गया, वो शानदार है। ये संभव इसलिए हो पाया क्योंकि हमारी सेना के पास हाई लेवल इक्विपमेंट हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि अच्छी संख्या में आतंकी मारे गए हैं। आर्मी की जितनी प्रशंसा करें, उतनी कम है।

राजनाथ ने कहा, भारत ने पाकिस्तान पर कल रात एक्शन लिया। सेना ने अकल्पनीय पिन प्वाइंट अटैक किया। अगर हम विदेशों से हथियार खरीदतें है तो इसका मतलब हम अपनी सुरक्षा आउटसोर्स कर रहे हैं।

भारत का बड़ा एक्शन, आतंकी ठिकाने ध्वस्त

भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए सख्त जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं। भारत की नपी-तुली, टकराव को नहीं बढ़ाने वाली, संतुलित और जिम्मेदाराना कार्रवाई 25 मिनट तक चली।

सैन्य अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के तहत, भारतीय सेना ने मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के मरकज तैयबा, बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मरकज सुभान अल्लाह और सियालकोट में हिजबुल मुजाहिदीन के महमूना जोया फैसिलिटी और बरनाला में मरकज अहले हदीस में लश्कर के अड्डे और मुजफ्फराबाद के शावाई नाला में उसके शिविर को निशाना बनाया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article