CM योगी के पैर छूने पर छिड़े विवाद को लेकर रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 22, 2023, 09:31 AM IST

उत्तर प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान, रजनीकांत ने अपनी फिल्म जेलर की एक विशेष स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया, जिसमें यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए।

Rajnikanth And CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के एक वर्ग द्वारा आलोचना किए जाने के कुछ दिनों बाद अभिनेता रजनीकांत ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में रजनीकांत ने यूपी सीएम से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से अब रजनीकांत ने कहा कि योगियों या संन्यासियों के पैर छूना उनकी आदत है।

रजनीकांत ने दिया जवाब

पिछले कुछ दिनों की यात्रा के बाद सोमवार रात रजनीकांत चेन्नई पहुंचे। उन्होंने हवाईअड्डे के बाहर मीडियाकर्मियों से संक्षिप्त बातचीत की। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर छूने को लेकर हुए विवाद पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर रजनीकांत ने कहा कि उन्होंने सम्मान के तौर पर ऐसा किया था। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से उन्होंने कहा कि योगियों या संन्यासियों के पैर छूना और उनका आशीर्वाद लेना मेरी आदत है, भले ही वे मुझसे छोटे हों। मैंने बस यही किया है।

End of Feed