देश

CM योगी के पैर छूने पर छिड़े विवाद को लेकर रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 22, 2023, 09:31 AM IST

उत्तर प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान, रजनीकांत ने अपनी फिल्म जेलर की एक विशेष स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया, जिसमें यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए।

Image

सीएम योगी के पैर छूते रजनीकांत

Photo : PTI

Rajnikanth And CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के एक वर्ग द्वारा आलोचना किए जाने के कुछ दिनों बाद अभिनेता रजनीकांत ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में रजनीकांत ने यूपी सीएम से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से अब रजनीकांत ने कहा कि योगियों या संन्यासियों के पैर छूना उनकी आदत है।

रजनीकांत ने दिया जवाब

पिछले कुछ दिनों की यात्रा के बाद सोमवार रात रजनीकांत चेन्नई पहुंचे। उन्होंने हवाईअड्डे के बाहर मीडियाकर्मियों से संक्षिप्त बातचीत की। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर छूने को लेकर हुए विवाद पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर रजनीकांत ने कहा कि उन्होंने सम्मान के तौर पर ऐसा किया था। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से उन्होंने कहा कि योगियों या संन्यासियों के पैर छूना और उनका आशीर्वाद लेना मेरी आदत है, भले ही वे मुझसे छोटे हों। मैंने बस यही किया है।

रजनीकांत ने जेलर के बारे में बात की

रजनीकांत ने अपनी नई फिल्म जेलर की शानदार सफलता के लिए लोगों को धन्यवाद भी दिया। जब उनसे 2024 के लोकसभा चुनाव के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह राजनीति के बारे में बात नहीं करना चाहते। उत्तर प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान, रजनीकांत ने अपनी फिल्म जेलर की एक विशेष स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया, जिसमें यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से भी उनके आवास पर मुलाकात की।

पिछले हफ्ते, रजनीकांत ने यूपी के सीएम का नमस्ते करके स्वागत किया और फिर उनके पैर छुए। उन्होंने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी दिया और दोनों ने फोटोग्राफरों के लिए पोज भी दिए। दोनों के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने रजनीकांत की आलोचना करनी शुरू कर दी जिसका अब उन्होंने जवाब दिया है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें