Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ से ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां तीन चोरों ने एक मंदिर से चोरी की। जब पकड़े गए तो उन्हें अपनी गलती का भी अहसास हुआ, जिसके बाद तीनों चोरों ने पुलिस के साथ मंदिर जाकर काफी मांगी और भगवान के सामने चोरी न करने का संकल्प भी लिया। अधिकारियों ने बताया कि मामला राजगढ़ के जापला माता मंदिर का है।
चोरी के बाद आरोपियों ने मंदिर में मांफी माफी
दरअसल, कुछ दिन पहले राजगढ़ स्थित जालपा माता मंदिर में चोरी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने चोरी करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मंदिर परिसर में ही प्रेसवार्ता का आयेाजन किया। इसी दौरान चोरों ने राजगढ़ एसपी से विनती की कि उन्हें दोबारा मंदिर के अंदर ले जाया जाए, हमने बड़ी भूल हुई है और माफी मांगना चाहते हैं।
पंडित जी ने करवाया संकल्प
इसके बाद पुलिस तीनों आरोपियों को हथकड़ी के साथ मंदिर के अंदर ले गई, जहां आरोपियों ने मां जापला के समक्ष बैठकर माफी मांगी और दोबारा कभी भी गलती न करने की कसम खाई। इस दौरान मौजूद पंडित जी ने तीनों आरोपियों को कभी चोरी न करने का संकल्प भी दिलाया। बता दें, चोरों ने मंदिर की दानपेटी, लाउडस्पीकर, माइक सेट सहित अन्य सामान चोरी कर लिए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मंदिर समिति की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के टांडी गांव के रहने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।।।
