राजस्थान में मासूम से रेपः गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक सस्पेंड, जूतों-डंडों से पिटाई का वीडियो भी वायरल

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2023, 11:03 PM IST

Dausa Crime News: स्थानीय लोगों की ओर से आरोपी उपनिरीक्षक की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लोगों ने आरोपी को सड़क पर घसीटा, उसे जूतों और डंडों से पीटा। भीड़ ने उसके कपड़े फाड़ दिए थे।

Dausa Crime News: राजस्थान के दौसा जिले में बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार कर सेवा से निलंबित कर दिया गया है। शनिवार (11 नवंबर, 2023) को यह जानकारी देते हुए पुलिस की ओर से बताया गया कि पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो अधिनियम और अजा/जजा अधिनियम की सम्बद्ध धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है।

dausa crime news

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को इस बारे में दौसा की पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया,‘‘आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।’’ उन्होंने आगे कहा कि आरोपी उपनिरीक्षक को कल ही निलंबित कर दिया गया था और उसके दुराचरण की रिपोर्ट पुलिस महानिरीक्षक (जयपुर ग्रामीण) को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई उनके ओर से की जाएगी।

End of Feed