हार के बाद अब सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने दिया मंत्रीपद से इस्तीफा, बीच चुनाव राजस्थान सरकार में बने थे मंत्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2024, 10:40 PM IST

हार के बाद की सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के मंत्रीपद को लेकर अटकलें लगाईं जा रही थीं। चर्चा थी कि भाजपा सुरेंद्र पाल को अब शायद ही मंत्री बनाए रखे। जिसके बाद रविवार शाम ही खबर आई कि टीटी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

हार के बाद राजस्थान के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को आए कऱणपुर विधानसभी सीट चुनाव के परिणाम में सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को कांग्रेस उम्मीदवार ने हरा दिया था। सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को बीजेपी ने बीच चुनाव मंत्री बना दिया था। जिसकी काफी आलोचना हुई थी।

End of Feed