देश

Rajasthan: पंचायत स्तर तक गहलोत सरकार की नींव हिलाएगी बीजेपी, 01 अगस्त को जयपुर में होगा महाघेराव

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jul 22, 2023, 01:01 PM IST

Rajasthan Election 2023: बीजेपी की ओर से हर पंचायत में किसान पंचायत लगाई जाएगी जिसमें 'चलो जयपुर' का नारा दिया जाएगा। 1 अगस्त को जयपुर में 'महा घेराव' रैली होगी।

Image

BJP Election Campaign Begins in Rajasthan

BJP Campaign for Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं। यही वजह है कि विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी ने गहलोत सरकार की नींव हिलाने की पूरी तैयारी कर ली है। अगले कुछ दिन भाजपा गहलोत सरकार को चौतरफा घेरेगी। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर भाजपा राज्यव्यापी 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान चला रही है। सभी जिला मुख्यालय, नगर निकाय, जिला परिषद व पंचायत समिति मुख्यालयों पर यह अभियान चलाया जा रहा है और उसके बाद 1 अगस्त को जयपुर में महाघेराव किया जाएगा।

विपक्षी दल बीजेपी ने सत्ताधारी कांग्रेस के खिलाफ 'नहीं सहेगा राजस्थान' कैम्पेन के तहत महिला, पेपर लीक, भ्रष्टाचार से लेकर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर घेरने की तैयारी की है। बीजेपी की ओर से हर पंचायत में किसान पंचायत लगाई जाएगी जिसमें 'चलो जयपुर' का नारा दिया जाएगा। 1 अगस्त को जयपुर में 'महा घेराव' रैली होगी। इस रैली में पांच लाख लोग जुटाने की योजना है। बीजेपी की कोशिश है कि गहलोत सरकार के खिलाफ चुनावों तक माहौल को गरम करके ही रखा जाए और जनता की आवाज बनकर बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ मुहिम में लग गई है।

जयपुर में होने वाले महाघेराव को लेकर प्रदेश संगठन तैयारियों में जुट गया है। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर (Chandrashekhar) ने इसकी कमान संभालते हुए जयपुर प्रदेश कार्यालय पर बैठक की और एक अगस्त को जयपुर में ऐतिहासिक महाघेराव की रूपरेखा बनाई। बैठक में महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने कहा कि इस महाघेराव की गूंज पूरे प्रदेश में होनी चाहिए और ये गूंज ऐसी हो कि गहलोत सरकार की नींव हिल जाए।

इन मुद्दों पर गहलोत सरकार को घेर रही बीजेपी

इस अभियान के तहत भाजपा ने नारे भी तैयार किए हैं। इनमें 'कर्ज में किसान, नहीं सहेगा राजस्थान', 'भ्रष्टाचार खुलेआम, नहीं सहेगा राजस्थान', 'अपराध बेलगाम, नहीं सहेगा राजस्थान', 'पेपरलीक से युवा परेशान, नहीं सहेगा राजस्थान', 'बहन बेटियों का अपमान, नहीं सहेगा राजस्थान' जैसे नारे शामिल हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article