Rajasthan BJP State President CP Joshi Resign: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने तीसरी बार इस्तीफ़ा देने की पेशकश (CP Joshi Resign) की है ऐसा सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है बता दें कि जोशी ने विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद पेशकश की थी, वहीं फिर लोक सभा चुनाव में टिकट मिलने के बाद पेशकश की थी।
वहीं अब ताजा घटनाक्रम में अब तीसरी बार पद छोड़ने के लिए जे पी नड्डा से कहा है, बताते हैं उन्होंने विधानसभा उप चुनावों का हवाला दिया है, गौर हो कि राजस्थान में 5 सीटों पर उपचुनाव होना है ऐसे में जातिगत समीकरण साधने के लिए इस्तीफे की पेशकश की है।
बीजेपी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने यह पेशकश उन्होंने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान की सूत्रों के मुताबिक अमित शाह ने जोशी से प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा की और उपचुनाव तक पद पर बने रहने की बात कही।
किरोड़ी लाल मीणा को मिल सकता है चांस
गौर हो कि चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से सांसद सीपी जोशी राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष पद को संभाल रहे हैं वहीं सूत्रों ने बताया कि बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष मूल ओबीसी समुदाय से हो सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि अब किरोड़ी लाल मीणा को इस पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है, हालांकि ये एक कयास मात्र है।
