Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के साथ उसके माता-पिता और भाई का भी हो नार्को टेस्ट, राजा के भाई ने उठाई मांग

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने सोमवार को मांग की कि इस मामले की मुख्य आरोपी सोनम के साथ ही उसके पूरे परिवार का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए।

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय में हनीमून के दौरान जान से मार डाले गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने सोमवार को मांग की कि इस मामले की मुख्य आरोपी सोनम के साथ ही उसके पूरे परिवार का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम (25) और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रघुवंशी, मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे और माना जा रहा है कि इसी तारीख को उनकी हत्या कर दी गई थी।

Raja Raghuvanshi Murder Case

सोनम के साथ उसके माता-पिता और भाई के नार्को टेस्ट की मांग


पांचों आरोपी मेघालय पुलिस की हिरासत में

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर शुरुआत में भाड़े के हत्यारे होने का संदेह जताया गया था, लेकिन बाद में मेघालय पुलिस को जांच में पता चला कि वे कुशवाह के दोस्त हैं। देश भर में चर्चा का विषय बने इस हत्याकांड के पांचों आरोपी फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं।

End of Feed