महाराष्ट्र में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राज ठाकरे, सभी 48 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी मनसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 12:46 PM IST

Maharashtra Politics: पिछले कुछ वर्षों से मनसे के राजनीतिक रुख पर सस्पेंस था, क्योंकि राज ठाकरे को सत्तारूढ़ शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और अन्य नेताओं के साथ मेलजोल के रूप में देखा जाता था।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए राज्य की सभी 48 सीटों पर आगामी लोकसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने का फैसला किया है। पार्टी के एक शीर्ष नेता ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ नेता नितिन सरदेसाई ने कहा कि यह निर्णय सोमवार को मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा शीर्ष पदाधिकारियों के साथ सभी संसदीय क्षेत्रों की समीक्षा बैठक के बाद आया।

Raj Thackeray

राज ठाकरे

हालांकि, पार्टी ने भविष्य में किसी भी गठबंधन या समूह में शामिल होने से संबंधित निर्णय लेने के लिए शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे को भी अधिकृत किया। यह कदम उन प्रमुख नेताओं की रिपोर्ट के बाद आया है, जिन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों का दौरा किया है और स्थानीय इकाइयों, कार्यकर्ताओं, नेताओं व आम लोगों से मुलाकात की है।

End of Feed