देश

Dehli-NCR में सर्दी की दस्तक, सामान्य से 4 डिग्री नीचे पहुंचा राजधानी का तापमान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 3, 2023, 01:08 PM IST

मौसम कार्यालय ने दिन के दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Image

दिल्ली का मौसम

Photo : PTI

Delhi NCR Weather: अक्तूबर की शुरुआत के साथ-साथ राजधानी दिल्ली और एनसीआर के मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। सुबह और शाम का तापमान अब कम रहने लगा है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 67 प्रतिशत रही। राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को 35 डिग्री था तापमान

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है, जबकि एक दिन पहले यह 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

मौसम कार्यालय ने दिन के दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 81 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 8 बजे 175 की रीडिंग के साथ मध्यम श्रेणी में था। शून्य और 50 के बीच एक AQI को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम माना जाता है। 201 और 300 को खराब, 301 और 400 को बहुत खराब और 401 और 500 गंभीर माना जाता है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम