देश

उद्धव ठाकरे से गठबंधन के मुद्दे पर राज ठाकरे आया बड़ा बयान, बोले- 'ये मेरे स्वार्थ का मामला नहीं...'

Uddhav Thackeray: राज ठाकरे एक बड़ा बयान सामने आया है। राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन पर कहा कि हमारे विवाद और झगड़े किसी भी बड़ी बात के लिए छोटे हैं। महाराष्ट्र बहुत बड़ा है। राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन के मुद्दे पर कहा कि महाराष्ट्र के अस्तित्व के लिए, मराठी लोगों के अस्तित्व के लिए, ये झगड़े और विवाद बहुत मामूली हैं।

Image

उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन के मुद्दे पर आया राज ठाकरे का बड़ा बयान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Raj Thackeray: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मराठी डायरेक्टर और एक्टर महेश मांजरेकर को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान महेश मांजरेकर कहा कि क्या भविष्य में उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन हो सकता है। इसको लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। क्या आप अब भी एक साथ मिल सकते हैं? इस पर बोलते हुए राज ठाकरे ने कहा कि हमारे विवाद और झगड़े किसी भी बड़ी बात के लिए छोटे हैं। महाराष्ट्र बहुत बड़ा है। राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन के मुद्दे पर कहा कि महाराष्ट्र के अस्तित्व के लिए, मराठी लोगों के अस्तित्व के लिए, ये झगड़े और विवाद बहुत मामूली हैं। मुझे नहीं लगता कि साथ आने, साथ रहने में कुछ भी मुश्किल है। लेकिन मुद्दा केवल इच्छा का है। यह मेरी एकमात्र इच्छा या मेरे स्वार्थ का मामला नहीं है। हमें बड़ी तस्वीर देखने की जरूरत है। मैं इसे देखता हूं।

सभी राजनीतिक दलों के मराठी लोग एक साथ आएं - राज ठाकरे

राज ठाकरे ने कहा कि मैं चाहता हूं कि महाराष्ट्र के सभी राजनीतिक दलों के मराठी लोग एक साथ आएं और एक पार्टी बनाएं। क्या आप अब भी एक साथ आ सकते हैं? महेश मांजरेकर ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें शिंदे सेना यानी शिवसेना के सत्ता में आने पर कोई आपत्ति है। इस पर राज ठाकरे ने कहा कि मैं फर्श पर धूल नहीं मारता, शिंदे का अलग होना, विधायकों के साथ बाहर जाना एक अलग राजनीति का हिस्सा बन गया। मैंने शिवसेना छोड़ दी, उस समय विधायक और सांसद मेरे पास आते थे। तब भी मैं सक्षम था। लेकिन मैं बालासाहेब के अलावा किसी के अधीन काम नहीं कर सकता। उस समय मैं शिवसेना में था। उद्धव के साथ काम करने में कोई समस्या नहीं थी। लेकिन अगर दूसरी पार्टी चाहती है कि मैं उनके साथ काम करूं, तो क्या मुझे उनके साथ काम करना चाहिए? महेश मांजरेकर ने कहा कि महाराष्ट्र ऐसा चाहता है। राज ठाकरे ने कहा कि तो फिर महाराष्ट्र को उन्हें बताना चाहिए। मैं अपने अहंकार को ऐसे छोटे-मोटे मामलों में नहीं लाता।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article