बालासाहेब ठाकरे को मिले भारत रत्न..., उद्धव गुट और राज ठाकरे ने रखी मोदी सरकार के सामने बड़ी मांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2024, 07:03 PM IST

Balasaheb Thackeray: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और शिव सेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने बाला साहेब को भी भारत रत्न देने की मांग की है।

Balasaheb Thackeray: जननायक कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी के बाद शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान हुआ। इसके बाद अब शिव सेना के संस्थापक बाल साहेब ठाकरे को भी भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई है। शुक्रवार को इन तीन हस्तियों को देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और शिव सेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने बाला साहेब को भी भारत रत्न देने की मांग की।

Balasaheb Thackeray

बाला साहेब ठाकरे को भारत रत्न देने की मांग

राज ठाकरे ने की मांग

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बाला साहेब ठाकरे को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा केंद्र में भारतीय जनता पार्टी ने पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह जैसी हस्तियों को भारत रत्न देने की घोषणा कर उदारता दिखाई है। उन्हें बाला साहेब को भी भारत रत्न देने की घोषणा करके वही उदारता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा, देश के एक प्रमुख कार्टूनिस्ट और देशभर के समस्त हिंदुओं की अस्मिता की जागृत करने वाले अद्वितीय नेता इस सम्मान के पात्र हैं।

End of Feed