देश

मेरी हिंदी भी एंटरटेनिंग है, थोड़ा सुनिए...हंगामा कर रहे कांग्रेस सांसदों पर सीतारमण का कटाक्ष

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2024, 06:17 PM IST

वित्त मंत्री ने कहा, अगर कांग्रेस सदस्यों में साहस है और अगर इन्होंने अच्छा काम किया है तो सुनना चाहिए और जवाब देना चाहिए।

Image

निर्मला सीतारमण

Photo : PTI

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में अर्थव्यवस्था पर श्वेतपत्र को चर्चा के लिए प्रस्तुत करते समय कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों पर कटाक्ष करते हुए कहा, मेरी हिंदी भी एंटरटेनिंग है, थोड़ा सुन लीजिए। सीतारमण ने जब श्वेतपत्र का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की नीतियों की आलोचना की तो बीच-बीच में कांग्रेस के सदस्य हंगामा कर रहे थे।

सीतारमण बोलीं...मैं अपनी बात कहूंगी

वित्त मंत्री ने कहा, अगर उनमें (कांग्रेस सदस्यों में) साहस है और अगर इन्होंने अच्छा काम किया है तो सुनना चाहिए और जवाब देना चाहिए। सुनने की क्षमता नहीं है। फिर भी मैं छोड़ूंगी नहीं, मैं अपनी बात कहूंगी। उन्होंने कहा, वैश्विक आथिक संकट को तो नहीं संभाल सके, आज ज्ञान दे रहे है कि किस तरह संभालना है। उस समय क्या करना चाहिए था, कुछ नहीं किया। घोटाले के ऊपर घोटाले आते रहे। देश को ऐसी गंभीर अवस्था में छोड़कर चले गए भगवान जाने, अगर इनकी (कांग्रेस की) सरकार बनी रहती तो देश का क्या हाल होता।

सोनिया गांधी भी थीं मौजूद

इस दौरान सदन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी उपस्थित थीं। सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत अन्य सदस्यों की टोका-टोकी के बीच सीतारमण ने कहा, मैं हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बोल रही हूं। मेरी हिंदी भी एंटरटेनिंग है। थोड़ा सुनिए। पूर्व अध्यक्ष बैठी हैं, उन्हें इम्प्रेस करना है कि मैडम हम बचाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सदस्य कई प्रश्न उठाते हैं तो हम तसल्ली से सुनते हैं, लेकिन जब सरकार जवाब देती है तो विपक्षी सदस्य या तो वाकआउट करते हैं या शोर-शराबा करते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article