देश

Rain Alert: बिहार से लेकर दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, फसलों पर पड़ेगी मार

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 29, 2023, 05:19 PM IST

Rain Alert in Bihar, Rajasthan and Haryana: दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है और कहा जा रहा है कि-हरियाणा, बिहार और पंजाब, राजस्थान में भी बारिश होगी।

Image

उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब में मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है

Photo : iStock

IMD Alert For Rain: मार्च के महीने में हो रही बारिश (Rain) ने किसानों की पेशानी पर बल ला दिए हैं और उन्हें इस बारिश का खामियाजा भी भुगतना पड़ा है क्योंकि उनकी खासी फसल इसके चलते बर्बाद हो गई, वहीं एक बार फिर उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की बात कही जा रही है और मौसम विभाग (IMD Alert) का कहना है कि दिल्ली, बिहार से लेकर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बारिश होगी।

बारिश ओलों का मार से किसान अभी संभल ही रहे थे कि मौसम विभाग की एक और चेतावनी ने उनकी टेंशन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना है।

Rain Alert

Rain Alert

विभाग के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री रहने का अनुमान है।

NCR के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी सहित क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।

UP में फिर बारिश की दस्तक

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है, इसके मुताबिक कहा जा रहा कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश जैसा मौसम बना रहेगा, कई इलाकों में बारिश भी होगी। उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश का ये सिलसिला अभी जारी रहेगा। इसे देखते हुए वेस्ट यूपी और पूर्वी यूपी में यलो अलर्ट (yellow alert) भी जारी किया गया है।

Rain Alert

Rain Alert

राजस्थान में तेज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी

राजस्थान में एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है इसी चलते मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने के लिए बोला है, मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों के लिए राज्य के कुछ इलाकों में बादल गरजने के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है

इसके साथ कुछ जिलों में ओले भी गिरने के पूरे आसार हैं, मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

हरियाणा-पंजाब में फिर बारिश की दस्तक

हरियाणा पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है, 1 अप्रैल तक बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, हरियाणा और पंजाब दोनों प्रदेशों में कई जिलों में खासी बारिश हुई वही कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं, मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात से मौसम फिर करवट लेने वाला है और बारिश होगी।

बिहार में अच्छी बारिश के हालात बन रहे हैं

बिहार में एक बार फिर गर्मी से राहत मिल सकती है, प्रदेश में अच्छी बारिश के हालात बन रहे हैं और राज्य में लगातार तीन दिनों तक बरसात की संभावना है। मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पटना समेत पूरे प्रदेश में हल्की से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 30 मार्च से राज्य में झमाझम बारिश की उम्मीद जताई गई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article