उत्तर भारत में बारिश का सिलसिला जारी...उत्तराखंड, असम सहित इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जानें देशभर का हाल

दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के बड़े हिस्से में सक्रिय बना हुआ है, जिससे हिमालयी क्षेत्र, पूर्वी भारत और उत्तर-पूर्व में व्यापक वर्षा की संभावना है। जानें देशभर में मौसम और बारिश का हाल.,..

IMD Rain Alerts: भारत के उत्तर, पूर्व और उत्तरपूर्वी हिस्से में 12 जुलाई को सक्रिय मानसून का प्रभाव रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बिहार, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की आशंका है, जिससे पिछले कुछ दिनों से उत्तरी राज्यों में जारी बारिश का सिलसिला और बढ़ जाएगा।

Rain delhi 1

देश में कहां-कहां होगी बारिश?

आईएमडी के अनुसार, असम, मेघालय, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में भी भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

End of Feed