छठ में भीड़ से निपटने के लिए रेलवे की तैयारी, दिल्ली-पटना के बीच चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 30, 2023, 04:57 PM IST

देश भर से लगभग 25-30 लाख लोग हर साल त्योहार के लिए बिहार जाते हैं। दिल्ली से 4 से 5 लाख से अधिक लोग बिहार जाते हैं। इस साल यह संख्या बढ़कर 6.7 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।

Chath Puja: त्योहारों की भारी भीड़ के बीच भारतीय रेलवे स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की योजना पर बना रहा है। ये ट्रेन दिल्ली और पटना के बीच 1,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन छठ पर्व मनाने के लिए बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा होगा और इससे समय की काफी बचत होगी। अधिकारियों के मुताबिक, पटना और नई दिल्ली के बीच इस ट्रेन के कम से कम 3-4 फेरे होंगे। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार होगा जब छठ देवता के प्रति अपार श्रद्धा प्रदर्शित करते हुए भारतीय रेलवे मुख्य मार्ग पर पटना और नई दिल्ली के बीच विशेष वंदे भारत ट्रेन चलाएगा।

vande-bharat-

दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत

18 और 19 नवंबर को छठ पर्व

छठ पर्व 18 और 19 नवंबर को मनाया जाएगा। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि यह पटना और नई दिल्ली के बीच 1,001 किलोमीटर का सबसे लंबा मार्ग होगा। ट्रेन को गंतव्य तक पहुंचने में 10.30 घंटे लगेंगे। ट्रेन पटना से सुबह 7.30 बजे निकलेगी और शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। और इसी तरह नई दिल्ली से सुबह 7.35 बजे चलकर उसी दिन शाम 7 बजे पटना पहुंचेगी और इस दौरान 1001 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

End of Feed