उत्तराखंड को मिल सकती है दूसरी Vande Bharat Express, इस रूट पर भरेगी फर्राटा, जानिए डिटेल्स

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 6, 2023, 12:44 PM IST

लखनऊ-देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत राज्य की राजधानियों के बीच रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

Vande Bharat Express: रेलवे उत्तराखंड के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की योजना बना रहा है। नई ट्रेन राज्य में आने वाले पर्यटकों को आरामदायक और आधुनिक यात्रा मुहैया कराएगी। यह कवच तकनीक सहित विश्व स्तरीय सुविधाओं और एडवांस सुरक्षा सुविधाओं से लैस होगा। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लखनऊ और देहरादून के बीच चलने की उम्मीद है। दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच एक बैठक के बाद इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Vande-Bharat

उत्तराखंड को मिलेगी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस

जानिए नई ट्रेन का रूट

देहरादून-लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों शहरों के लिए आरामदायक सफर उपलब्ध कराएगी। मौजूदा ट्रेनों की तुलना में इस नई ट्रेन से यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। यह 545 किमी की दूरी 9 घंटे में तय करेगी जिससे यह देहरादून-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (10:15 घंटे) और देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस (10:40 घंटे) को पीछे छोड़ते हुए इस मार्ग पर सबसे तेज ट्रेन बन जाएगी। यात्रा के समय में इस सुधार से देहरादून और लखनऊ के बीच पर्यटन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे यह यात्रियों के लिए अधिक आकर्षक और सुविधाजनक विकल्प बन जाएगा।

End of Feed