देश

110 किमी प्रति घंटा स्पीड में धूल उड़ाती ट्रेन ,भारतीय रेल की 'बंपर स्पीड' देख रह जायेंगे दंग-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 15, 2023, 04:13 PM IST

train passing by blowing dust:भारतीय रेलवे ने एक बेहद तेज रफ्तार ट्रेन का धूल उड़ाते हुए गुजरने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, इसकी स्पीड देखकर लोग हैरान हैं।

Image

बेहद तेज रफ्तार ट्रेन का धूल उड़ाते हुए गुजरने का वीडियो (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

रेल मंत्रालय ने कर्नाटक व आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली 207-किलोमीटर लंबी नई तुमकूर-रायदुर्ग रेल लाइन के एक हिस्से पर स्पीड ट्रायल के 'दिलचस्प दृश्य' का वीडियो शेयर किया है। ट्रेन इसमें 110 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार में धूल उड़ाते हुए गुज़रती दिख रही है। बकौल रेल मंत्रालय, इस नई रेल लाइन के ज़रिए कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

ये कर्नाटक-आंध्र प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी का अनुकूलन करेगा इससे क्षेत्रीय पर्यटन और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, रेलवे की ये बेहतर उपलब्धि मानी जा रही है।

यह आंध्र प्रदेश के रायदुर्ग को कर्नाटक के तुमकुर से जोड़ती है

गौर हो कि रायदुर्ग-तुमकुर सेक्शन (Rayadurg–Tumkur section) भारतीय राज्यों आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में चल रही ब्रॉड-गेज रेलवे लाइन परियोजना है। यह आंध्र प्रदेश के रायदुर्ग को कर्नाटक के तुमकुर से जोड़ती है।

परियोजना आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दोनों राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आती है

इस परियोजना की आधारशिला अक्टूबर 2011 में 857.31 करोड़ के परिव्यय के साथ रखी गई थी, यह परियोजना 94 किमी और 113 किमी की दूरी के साथ आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दोनों राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आती है। यह लाइन दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन के हुबली रेलवे डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में आती है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article