ऐसी दिखती है भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेलमंत्री ने दिखाई फैक्ट्री के अंदर की झलक, मेकिंग का VIDEO

Bullet Train: रेल मंत्री ने बेंगलुरु स्थित BEML फैक्ट्री का दौरा किया, जहां देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन बनाई जा रही है। यह ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' विजन के तहत तैयार हो रही है।

Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन का सपना अब हकीकत बनता दिख रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलुरु में भारत की पहली बुलेट ट्रेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और उसकी मेकिंग का वीडियो साझा किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "Turn up the Volume! भारत की बुलेट ट्रेन आकार ले रही है।"

Bullet Train Making

बुलेट ट्रेन की पहली झलक (फोटो साभार- ANI/AI)

भारत की पहली बुलेट ट्रेन की झलक आई सामने

रेल मंत्री ने बेंगलुरु स्थित BEML फैक्ट्री का दौरा किया, जहां देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन बनाई जा रही है। यह ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' विजन के तहत तैयार हो रही है। रेल मंत्री के मुताबिक, बुलेट ट्रेन का पहला बॉडी फ्रेम बनकर तैयार हो चुका है और उसे स्क्वीज टेस्ट यानी दबाव परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अगले साल मई या जून तक भारत की अपनी बुलेट ट्रेन टेस्टिंग के लिए पटरियों पर आ जाएगी।

End of Feed