Ahmedama Mumbai Bullet Train Update : रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन पर अपडेट दिया है, साथ ही उन्होंने इस परियोजना में हुई देरी की वजह भी बताई है। वैष्णव ने शनिवार को कहा कि इस मार्ग पर करीब 360 किलोमीटर के ट्रैक पर काम पूरा हो गया है। इसे पूरा करने में ढाई वर्षों की देरी महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने की वजह से हुई। हालांकि, इस देरी की भरपाई करने की कोशिश रेलवे से तरफ की जा रही है।
13 नदियों पर पुल बनाए गए
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन भारत का पहला हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर है। यह कॉरिडोर 508 किलोमीटर लंबा है जो कि मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ेगा। इस परियोजना की लागत करीब 1.08 लाख करोड़ रुपये है लेकिन देरी होने की वजह से इसकी लागत बढ़ती जा रही है। इस रेल मार्ग के लिए 13 नदियों पर पुल बनाए गए हैं और पांच स्टील पुलों समेत दो पीएससी पुलों के माध्यम से कई रेलवे लाइनों और राजमार्गों को पार किया गया है। गुजरात में ट्रैक निर्माण तेजी से आगे बढ़ गया है।
नॉइज़ बैरियर लगाए गए
अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत 11 जनवरी 2025 तक 253 किलोमीटर वायाडक्ट, 290 किलोमीटर गर्डर कास्टिंग के अलावा 358 किलोमीटर पियर का काम पूरा हो चुका है। अभी तक 13 नदियों पर पुल और पांच स्टील पुल पूरे हो चुके हैं। लगभग 112 किलोमीटर के हिस्से में नॉइज़ बैरियर लगाए गए हैं। गुजरात में कई स्थानों पर ट्रैक निर्माण कार्य शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में बीकेसी और ठाणे के बीच 21 किलोमीटर मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट सुरंग का काम निर्माणाधीन है। एनएटीएम के माध्यम से महाराष्ट्र के पालघर जिले में सात पर्वतीय सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। गुजरात के वलसाड जिले में एक पर्वतीय सुरंग बनकर तैयार हो चुकी है।
3 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद
बुलेट ट्रेन का साल 2026 में ट्रायल रन शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। गुजरात सूरत बुलेट ट्रेन और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन का काम भी काफी एडवांस स्थिति में पहुंच चुका है, जब बुलेट ट्रेन जिसे जगह से मुंबई को चलेगी। वह साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब बन तैयार है। मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन की मैक्सिमम स्पीड 350 किमी प्रति घंटा होगी। अगर बुलेट ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकेगी तो 3 घंटे में 508 किमी का सफर पूरा करेगी।
