देश

New ED Director: राहुल नवीन ED के निदेशक नियुक्त, गोविंद मोहन होंगे नए गृहसचिव, अजय भल्ला की लेंगे जगह

New ED Director: केंद्र ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यवाहक प्रमुख राहुल नवीन को दो साल के लिए संघीय धन शोधन निरोधक एजेंसी का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया वहीं गोविंद मोहन होंगे नए गृहसचिव, अजय भल्ला की जगह लेंगे।

Image

राहुल नवीन ED के निदेशक नियुक्त

New ED Director & New Home Secretary: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यवाहक प्रमुख राहुल नवीन को बुधवार को जांच एजेंसी का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया गया। एक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है।कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि आयकर संवर्ग के 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी नवीन की नियुक्ति 'पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक के लिए की गई है।'

वहीं कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गोविंद मोहन (Govind Mohan) को देश का नया गृह सचिव नियुक्त किया है वो अजय भल्ला की जगह लेंगे, गोविंद मोहन इससे पहले संस्कृति मंत्रालय के सचिव के तौर पर कार्यरत थे, गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त को समाप्त होने वाला है।

नवीन को नवंबर 2019 में ईडी में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया था

57 साल के नवीन को नवंबर 2019 में ईडी में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया था। पिछले साल 15 सितंबर को संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने के बाद नवीन को ईडी का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया था। अंतरराष्ट्रीय कराधान मामलों के विशेषज्ञ नवीन के ईडी का कार्यवाहक प्रमुख रहते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अलग-अलग धन शोधन मामलों में गिरफ्तारी हुईं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article