देश

डिब्रूगढ़ रेल हादसे पर राहुल ने सरकार को घेरा, रणनीति स्पष्ट करने को कहा, लोको पायलट का छेड़ा मुद्दा

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही रेल दुर्घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं और सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले हुई लोको पायलट से चर्चा का भी जिक्र किया।

Image

राहुल का सरकार पर निशाना

Rahul Gandhi on Dibrugarh Rail Accident: डिब्रूगढ़ रेल हादसे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए राहुल ने गुरुवार को कहा कि सरकार को यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनी रणनीति देश के समक्ष रखनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के आठ डिब्बे मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गए। इस घटना में 4 यात्रियों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से कई यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव प्रयासों में हर संभव सहायता प्रदान करें।

कहा- सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का परिणाम

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही रेल दुर्घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं और सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले हुई लोको पायलट से चर्चा और हाल के ट्रेन हादसों पर रेलवे सुरक्षा कमिशनर की रिपोर्ट भी यही स्पष्ट करती है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार तुरंत इसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी लेते हुए यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनी रणनीति देश को बताए।

लोको पायलटों व रेलवे कर्मचारियों से की थी मुलाकात

बता दें कि हाल में राहुल गांधी दिल्ली में लोको पायलटों व रेलवे कर्मचारियों से मुलाकात की थी। इस दौरान राहुल ने लोको पायलटों के सामने आ रही दिक्कतों का पर उनसे बात की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला था। वहीं, इस मुद्दे पर रेल मंत्री ने परोक्ष रूप से राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा था कि कुछ नेता रेलवे कर्मचारियों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं और कर्मचारियों के बीच असंतोष फैलाने का काम कर रहे हैं। इससे कर्मचारियों को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों को एक परिवार बताते हुए लोको पायलटों को मिलने वाली सुविधाओं का जिक्र किया था।

हादसे में 4 की मौत, 32 घायल

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के आठ डिब्बे मोतीगंज झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच पटरी से उतर गए। इस घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच दोपहर में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रेन के चालक ने डिब्बों के पटरी से उतरने से पहले एक धमाके की आवाज सुनी थी। लेकिन, उन्होंने विस्तार से नहीं बताया।

शुरुआत में मौत के आंकड़ों पर संशय था

राहत आयुक्त कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक इस हादसे में बिहार के अररिया निवासी सरोज कुमार सिंह (31), चंडीगढ़ के राहुल (38) तथा एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि 26 को मामूली चोटें आई हैं। शुरू में मृतकों की संख्या को लेकर संशय था। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीटीआई-भाषा को बताया था कि हादसे में चार लोग मारे गए हैं। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने भी संवाददाताओं को यही संख्या बताई थी लेकिन दुर्घटना के लगभग पांच घंटे बाद अधिकारियों ने आंकड़ों को संशोधित किया और शर्मा ने कहा कि एक ही व्यक्ति की मौत हुई है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प