देश

राहुल गांधी सोमवार को जाएंगे बिहार, बेगूसराय में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में करेंगे शिरकत

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। इस बीच, कल यानी सोमवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

Image

राहुल गांधी करेंगे बिहार का दौरा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। एनडीए गठबंधन ने जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला किया है, वहीं महागठबंधन में अभी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। इस बीच, कल यानी सोमवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। सांसद राहुल गांधी के बिहार पहुंचने के पहले कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु की मुलाकात इंडी गठबंधन के सहयोगी दल राजद के प्रमुख लालू यादव से हुई है। राहुल गांधी की बिहार यात्रा से पहले इस मुलाकात को भी काफी अहम बताया जा रहा है।

राहुल गांधी बिहार में तीन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने लालू यादव से मुलाकात को लेकर रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लालू यादव से दिल्ली में बातचीत हुई है। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना है। उम्मीद है कि वे जल्दी ठीक होकर पटना लौटेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार यात्रा को लेकर बताया कि सोमवार को गांधी बिहार आएंगे और तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे सबसे पहले बेगूसराय में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में शिरकत करेंगे और उसके बाद पटना में संविधान सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वे पार्टी की एक बैठक में हिस्सा लेंगे।

इस बीच, हालांकि उन्होंने महागठबंधन में सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को लेकर किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने लोगों को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं भी दी हैं। उल्लेखनीय है कि राजद अध्यक्ष लालू यादव से दिल्ली एम्स में जाकर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने शनिवार को मुलाकात की थी। कांग्रेस के बिहार प्रभारी बनने के बाद लालू यादव से उनकी यह पहली मुलाकात थी। पिछले दिनों पीठ में सूजन समेत विभिन्न शारीरिक शिकायत के बाद लालू प्रसाद का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। बताया गया कि लालू यादव की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article