rahul gandhi in sambhal:राहुल गांधी को सम्भल में प्रवेश की इजाजत नहीं मिली है, बताया जा रहा है कि वहां धारा 163 लगे होने की वजह से प्रशासन ने राहुल गांधी के सम्भल आने पर रोक लगाई गई है, DM सम्भल ने गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अमरोहा और बुलंदशहर के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर राहुल गांधी को जिले की सीमाओं में ही रोकने का निर्देश जारी करने की मांग की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल दौरे पर रोक
गौर हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है, गौर हो कि मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया था कि राहुल गांधी को संभल जिले में आने की अनुमति नहीं दी जा सकती, उन्होंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा लगाए गए प्रतिबंध अभी भी प्रभावी हैं, और उन्हें रोकने के लिए सभी कानूनी उपाय किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- संभल में अब कैसे हैं हालात, हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में आज क्या-क्या हुआ? 5 पॉइंट में समझिए सबकुछ
जान लें संभल के हालात
हाल ही में यूपी के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा भड़क उठी थी इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे इस वजह से डीएम ने किसी भी बाहरी व्यक्ति को जिले में प्रवेश करने से रोकने के आदेश दिए थे।
संभल हिंसा मामले में संसद में हंगामा
संभल हिंसा को लेकर मंगलवार को संसद में एक बार फिर हंगामा हुआ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले में यूपी सरकार को घेरते हुए अधिकारियों पर मनमानी तरीके से काम करने के आरोप लगाए।
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में संभल हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह घटना जनता का ध्यान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से हटाने के लिए भाजपा की एक सोची-समझी रणनीति है। भाजपा पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि जो लोग हर जगह खुदाई करना चाहते हैं, वे एक दिन देश के सौहार्द और भाईचारे को खो देंगे।
