देश

कूटनीतिक पहल से एलएसी पर हालात सुधरे, चीन के मुद्दे पर एस जयशंकर का संसद में बयान

विदेश मंत्री ने गलवान की घटना के बाद एलएसी पर जारी तनातनी का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोलिंग बंद थी। कूटनीतिक पहल से एलएसी पर हालात सुधरे हैं। दोनों देश हालात सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Image

एस जयशंकर का संसद में बयान

Photo : PTI

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज लोकसभा में चीन के साथ सीमा पर तनाव और हालिया समझौते को लेकर बयान दिया। जयशंकर ने 1962 के युद्ध का जिक्र करते हुए पाकिस्तान की ओर से कब्जाई गई भारतीय जमीन चीन को दिए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने गलवान की घटना के बाद एलएसी पर जारी तनातनी का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोलिंग बंद थी। कूटनीतिक पहल से एलएसी पर हालात सुधरे हैं। दोनों देश हालात सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जयशंकर ने कहा कि एलएसी पर हालात सामान्य हैं। चीन से बातचीत जारी है लेकिन हमारी सेना मुस्तैद है। सहमति से ही मसलों का समाधान होगा। समझौतों का पालन पूरी तरह से होना चाहिए। कोई भी पक्ष स्थिति से छेड़छाड़ नहीं करेगा।

जयशंकर ने क्या-क्या कहा

  • भारत और चीन के संबंध 2020 से असामान्य थे, जब चीन की कार्रवाइयों की वजह से सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बाधित हुई।
  • सतत कूटनीतिक साझेदारी को दर्शाने वाले हालिया घटनाक्रम ने भारत-चीन संबंधों को कुछ सुधार की दिशा में बढ़ाया है।
  • हम चीन के साथ इस दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि सीमा मुद्दे पर समाधान के लिए निष्पक्ष और परस्पर स्वीकार्य रूपरेखा पर पहुंचें।
  • पूर्वी लद्दाख में अप्रैल-मई 2020 में चीन के सैनिकों के जमा होने से कई बिंदुओं पर टकराव की स्थिति बनी।

भारतीय सेना को दिय श्रेय

एस जयशंकर ने कहा कि हम सीमा समझौते के लिए एक निष्पक्ष और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य ढांचे पर पहुंचने के लिए चीन के साथ बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता के अभाव में भारत-चीन संबंध सामान्य नहीं हो सकते हैं। हम बहुत स्पष्ट हैं कि शांति और स्थिरता की बहाली बाकी संबंधों को आगे बढ़ाने का आधार होगी। जयशंकर ने भारतीय सेना को श्रेय देते हुए कहा कि रसद चुनौतियों और कोविड महामारी के बावजूद उन्होंने चीनी सैनिकों का तेजी से मुकाबला किया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article