देश

Sambhal Update: राहुल गांधी को धारा 163 लगे होने की वजह से सम्भल में प्रवेश की इजाजत नहीं

rahul gandhi in sambhal: राहुल गांधी को सम्भल में प्रवेश की इजाजत नहीं मिली है, गौर हो कि संभल में अभी काफी बवाल हुआ है।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल दौरे पर रोक

rahul gandhi in sambhal:राहुल गांधी को सम्भल में प्रवेश की इजाजत नहीं मिली है, बताया जा रहा है कि वहां धारा 163 लगे होने की वजह से प्रशासन ने राहुल गांधी के सम्भल आने पर रोक लगाई गई है, DM सम्भल ने गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अमरोहा और बुलंदशहर के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर राहुल गांधी को जिले की सीमाओं में ही रोकने का निर्देश जारी करने की मांग की।

गौर हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है, गौर हो कि मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया था कि राहुल गांधी को संभल जिले में आने की अनुमति नहीं दी जा सकती, उन्होंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा लगाए गए प्रतिबंध अभी भी प्रभावी हैं, और उन्हें रोकने के लिए सभी कानूनी उपाय किए जाएंगे।

जान लें संभल के हालात

हाल ही में यूपी के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा भड़क उठी थी इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे इस वजह से डीएम ने किसी भी बाहरी व्यक्ति को जिले में प्रवेश करने से रोकने के आदेश दिए थे।

संभल ह‍िंसा मामले में संसद में हंगामा

संभल ह‍िंसा को लेकर मंगलवार को संसद में एक बार फ‍िर हंगामा हुआ। सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने इस मामले में यूपी सरकार को घेरते हुए अधिकार‍ियों पर मनमानी तरीके से काम करने के आरोप लगाए।

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में संभल हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह घटना जनता का ध्यान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से हटाने के लिए भाजपा की एक सोची-समझी रणनीति है। भाजपा पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि जो लोग हर जगह खुदाई करना चाहते हैं, वे एक दिन देश के सौहार्द और भाईचारे को खो देंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article