'कानूनी इम्युनिटी बचा नहीं पाएगी', राहुल गांधी की ज्ञानेश कुमार को चेतावनी, बोले- हम मोदी-शाह से भी निपट लेंगे, लेकिन...

चेतावनी देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार, या उनके नीचे काम करने वाले पांच-सात लोग यह सोचते हैं कि उन्हें मिली छूट (इम्युनिटी) बचा लेगी, तो मैं उन्हें प्यार और स्नेह के साथ सलाह देना चाहूंगा कि वे देखें कि देश में क्या चल रहा है। कृपया बाहर के लोगों का मिज़ाज समझें।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन लामबंद हो गया है। इस बाबत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर शनिवार को विपक्ष की'मॉक संसद' हो रही है। इस दौरान,राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार एक संवैधानिक संस्था का हिस्सा हैं। उन्होंने उस संस्था की जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली है। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि कानूनी संरक्षण (इम्युनिटी)उन्हें बचा लेगा,तो उन्हें देश में हो रही घटनाओं पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावों में धांधली जारी रखी जा सकती है और संस्थाओं को नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन यह स्थिति स्थायी नहीं रहने वाली।

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बोला हमला।

'अधिकारियों को मिली कानूनी छूट उन्हें हमेशा नहीं बचा पाएगी'

उन्होंने ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह अकेले नहीं हैं, बल्कि ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने भारत के लोकतंत्र और संविधान पर हमला किया है। राहुल ने चेतावनी देते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार और उनके साथ काम करने वाले अधिकारियों को मिली कानूनी छूट उन्हें हमेशा नहीं बचा पाएगी। राहुल ने कहा कि हो सकता है कि मोदी जी और शाह जी सबसे ऊपर हों। हम उनसे भी निपट लेंगे, लेकिन आप उनके मोहरे हैं, इसलिए आप हमारा पहला निशाना हैं।

End of Feed