देश

कांग्रेस इनके लिए क्या कर रही है- राजकोट अग्निकांड के पीड़ितों से बातचीत के बीच में राहुल गांधी ने अपने ही नेताओं से पूछ लिया सवाल, जानिए क्या मिला जवाब

25 मई को राजकोट के टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में बड़े अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है।

Image

राजकोट अग्निकांड के पीड़ितों से राहुल गांधी ने की बात

नीट पेपर लीक के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब राजकोट अग्निकांड का मुद्दा भी संसद में उठाने की तैयारी है। राहुल गांधी ने शनिवार को राजकोट गेमिंग जोन अग्निकांड के पीड़ितों के परिवारों से बात की। इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वो इस मुद्दे के संसद में उठाएंगे। इस बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने अपने ही नेताओं को जवाब तलब भी कर लिया।

जब राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं से ही पूछ लिया सवाल

कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें राहुल गांधी पीड़ितों के परिवारों से बात करते दिख रहे हैं। राहुल गांधी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ये पीड़ित परिवार जुड़े थे, साथ ही गुजरात कांग्रेस के नेता भी इस मीटिंग में मौजूद थे। 2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो में पीड़ित परिजनों ने राहुल गांधी को अपना दुख बयां किया। इसके बाद राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं से पूछा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के लिए क्या कर रही है।

क्या बोले गुजरात कांग्रेस के नेता

इस पर शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। साथ ही हमने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सिटिंग जज के जरिए नॉन करप्ट आईपीएस अफसरों की एसआईटी बने। शक्ति सिंह गोहिल ने आगे बताया कि 3 दिन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनशन किया और 25 जून को बंद का ऐलान किया है।

कांग्रेस की ओर से वीडियो किया गया है जारी

कांग्रेस पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ''आज जननायक राहुल गांधी ने गुजरात के राजकोट गेमिंग जोन में हुए भीषण हादसे के पीड़ितों से जूम कॉल पर बात की। राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। हम सरकार पर निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे के लिए दबाव बनाएंगे। इस बातचीत में गुजरात कांग्रेस के नेता भी शामिल रहे।''

राहुल गांधी का वादा

आखिर में राहुल गांधी ने कहा कि हम इस हादसे को लेकर सरकार पर निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे के लिए दबाव डालेंगे। साथ ही संसद में भी इस मुद्दे को उठाएंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article