संसद में मोदी सरकार पर बरसे राहुल, कहा- आपने मणिपुर में की भारत माता की हत्या, आप देशद्रोही हो

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 9, 2023, 01:17 PM IST

Rahul Gandhi Speech, Bhashan Today in Parliament in Hindi: सांसदी बहाल होने के बाद आज राहुल गांधी ने लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया जिसका बेसब्री से इंतजार हो रहा था। क्या-क्या कहा राहुल ने पढ़ें-

Rahul Gandhi Speech: सांसदी बहाल होने के बाद आज राहुल गांधी ने लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया जिसका बेसब्री से इंतजार हो रहा था। उन्होंने अपना भाषण अपनी भारत जोड़ों यात्रा के अनुभवों पर दिया। इसके बाद उन्होंने मणिपुर के हालात बयान करते हुए पीएम मोदी को निशाने पर लिया।

Rahul Gandhi in Parliament

राहुल ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। आपने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है, आप देशद्रोही हो। आप भारत माता के रखवाले नहीं हत्यारे हो। आपने मणिपुर में मेरी मां की हत्या की। आप पूरे देश में भारत माता की हत्या कर रहे हो।

End of Feed