गांधी परिवार ने तय कर ली कांग्रेस की अगली पीढ़ी? दिवाली पर राहुल गांधी ने की 'रेहान वाड्रा' की सॉफ्ट लॉन्चिंग

Rahul Gandhi Diwali Video: प्रियंका गांधी के नामांकन वाले दिन भी रेहान वाड्रा वायनाड में अपनी मां के साथ मौजूद थे, जिसकी तस्वीर प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। अगर क़यासों के मुताबिक़ रेहान राजनीति में कदम रखेंगे तो ये नेहरू-गांधी-वाड्रा परिवार के पांचवीं पीढ़ी होगी।

Rahul Gandhi Diwali Video: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोगों से अपना कनेक्ट बनाने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली थी, जिसके बाद कई मौकों पर राहुल कभी किसान, कुली, रेड़ी-पटरी, महिला वर्कर,अग्निवीर युवाओ से मिलकर उनके हुनर और उनकी तकलीफ़ को सुना। लेकिन दिवाली के मौक़े पर राहुल गांधी ने 'X' पर वीडियो पोस्ट किया है वो राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में राहुल गांधी 10 जनपथ आवास पर रंगाई-पुताई करने आए मजदूरों के साथ काम करते और बात करते हुए दिख रहे हैं, लेकिन इस बार वीडियो में राहुल गांधी अकेले नही हैं बल्कि उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा भी मौजूद हैं।

Rahul Gandhi-Raihan Vadra

राहुल गांधी -रेहान वाड्रा।

एक दिवाली उनके साथ, जिनकी मेहनत से रौशन है भारत!' के कैप्शन के साथ अपलोड वीडियो को देखकर ये क़यास लगाए जा रहे हैं कि क्या राहुल गांधी भांजे रेहान राजीव वाड्रा भी जल्द ही राजनीति में एंट्री ले सकते हैं? क्या इस वीडियो को रेहान वाड्रा की "सॉफ्ट लॉन्च" के तौर पर देखा जाए?

End of Feed