देश

राहुल गांधी हाजिर हो...,बरेली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिया आदेश, क्या है माजरा

Notice against Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर बरेली एमपी एमएलए कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। राहुल गांधी को नोटिस जारी कर कोर्ट ने 7 जनवरी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है।

Image

यूपी के बरेली में राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस

Rahul Gandhi News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एमपी एमएलए कोर्ट में हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने एक वाद दायर किया था। जिस मामले में कोर्ट ने संज्ञान लिया है और राहुल गांधी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। कोर्ट की अगली तारीख 7 जनवरी रखी गई है, जिसको राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने दिया था बयान

दरअसल राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक बयान दिया था। राहुल गांधी ने कहा था कि हमारी सरकार आने पर आर्थिक सर्वेक्षण कराएंगे। और उसके आधार पर जिसकी भागीदारी अधिक होगी उसे उसकी संपत्ति कम है तो कम आबादी वाले जिसकी संपत्ति अधिक है उससे लेकर कम संपत्ति वाले को दी जाएगी। हालांकि राहुल गांधी सरकार नहीं बना सके और उनके मंसूबों पर पानी फिर गया था।

इस बयान का चुनाव के दौरान भी काफी विरोध हुआ था

लेकिन उनके इस बयान का चुनाव के दौरान भी काफी विरोध हुआ था। और ये माना जा रहा था कि एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए राहुल गांधी इस तरह के बयान देते है लेकिन इससे समाज में भय का माहौल पैदा हो गया था। जिसके बाद बरेली में राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया गया था। जिसमें अब जाकर एमपी एमएलए कोर्ट ने संज्ञान लिया है और राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article