देश

राहुल से आखिर क्यों गुस्सा हुईं प्रियंका गांधी? कांग्रेस नेता ने बताई एक-एक बात; सुनाया निजी जिंदगी का किस्सा

Rahul Gandhi Wayanad Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए बताया कि उन्हें वायनाड कितना पसंद है।

Image

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @priyankagandhi)

Photo : Twitter

Rahul Gandhi Wayanad Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए बताया कि उन्हें वायनाड कितना पसंद है। वायनाड में 2024 में आए भूस्खलन के पीड़ितों के लिए पार्टी द्वारा बनाए जा रहे घरों की आधारशिला रखने के समारोह में गांधी ने कहा कि वह 22 वर्षों से राजनीति में हैं।

राहुल मे सुनाया गजब का किस्सा

राहुल गांधी ने कहा, "जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आपके सोचने के तरीके में बदलाव आता है। मेरा मानना है कि राजनेताओं को अपने बारे में अधिक खुलकर बोलना चाहिए और मौजूदा हालातों के बारे में अधिक पारदर्शी होना चाहिए।" राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों को अपने परिवार के सदस्य बताते हुए हाल ही की एक घटना का वर्णन किया और कहा कि इससे प्रियंका नाराज हो सकती हैं।

'छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते हैं राहुल-प्रियंका'

उन्होंने कहा कि वह और उनकी बहन अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते हैं। "कल वह मुझसे बात नहीं कर रही थी। फिर मैं अपनी मां से मिलने गया।" उन्होंने पूछा, "तुम्हारी बहन कैसी है?" गांधी ने कहा, "मैंने उन्हें बताया कि वह परेशान है और मुझसे बात नहीं कर रही है।" उन्होंने आगे कहा कि वायनाड की यात्रा योजना पर चर्चा करते समय उन्होंने सोनिया गांधी से कहा था कि उन्होंने अपनी बहन को "उलझा लिया" है। उन्होंने कहा, "क्योंकि वह वायनाड आ रही है और वह मुझसे बात किए बिना नहीं रह सकती।"

वायनाड आने से पहले नाराज थीं प्रियंका

राहुल गांधी ने कहा कि सुबह जब उन्होंने विमान में वाड्रा का अभिवादन किया, तो वह तब भी नाराज लग रही थीं। उन्होंने कहा, "लेकिन जब हम यहां पहुंचे, तो उन्होंने मुझसे बात करना शुरू कर दिया। यही वायनाड का जादू है।" उन्होंने 2024 के संसदीय चुनावों के बाद वायनाड सीट खाली कर दी, जिसके बाद वाड्रा लोकसभा में इसकी प्रतिनिधि के रूप में चुनी गईं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article