देश

'मुझे और खरगे को संसद में जाने से रोक रहे थे BJP सांसद', धक्का-मुक्की की घटना पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, Video

Rahul Gandhi Jostling: राहुल ने दावा किया कि विपक्षी नेताओं के साथ धक्का-मुक्की की गई, लेकिन इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘यह संसद है और अंदर जाना हमारा अधिकार है।’अक्सर सफेद रंग टी-शर्ट पहनने वाले राहुल गांधी बृहस्पतिवार को नीले रंग की टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि संविधान और बाबासाहेब की स्मृति का अपमान हुआ है।

Image

संसद परिसर में धक्का-मुक्की की घटना।

Rahul Gandhi Jostling: बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के सांसद गुरुवार को एक बार फिर संसद में आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए एक दूसरे पर हमले कर ही रहे थे कि संसद परिसर में धक्का-मुक्की की घटना हो गई। भाजपा सांसद प्रताप सांरगी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया। यह सांसद उनके ऊपर गिरा फिर वह नीचे गिर पड़े और उन्हें चोट लगी। वहीं, इस घटना पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने कहा कि 'यह घटना हुई है। भाजपा के सांसद उन्हें संसद में जाने से रोक रहे थे और धमका रहे थे।'

घटना पर राहुल गांधी की सफाई

वहीं, राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, 'इस घटना का वीडियो शायद आपके कैमरे में होगा। मैं गेट से अंदर संसद में जाने की कोशिश कर रहा था। भाजपा के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने मुझे धक्का दिया और धमकाया। इसके बाद यह घटना हुई। हां, धक्का-मुक्की की घटना हुई है। मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का दिया जा रहा था लेकिन हम इससे परेशान नहीं हुए। भाजपा के सांसद हमें अंदर जाने से रोक रहे थे। मुख्य बात यह है कि ये संविधान पर हमला कर रहे हैं और अंबेडकर जी का अपमान कर रहे हैं। संसद के भीतर जाना हमारा अधिकार है।'

इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता-राहुल

राहुल ने दावा किया कि विपक्षी नेताओं के साथ धक्का-मुक्की हुई, लेकिन इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘यह संसद है और अंदर जाना हमारा अधिकार है।’अक्सर सफेद रंग टी-शर्ट पहनने वाले राहुल गांधी बृहस्पतिवार को नीले रंग की टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि संविधान और बाबासाहेब की स्मृति का अपमान हुआ है। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की, जिसके कारण उसके सांसद प्रताप सारंगी गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई।

राहुल का व्यवहार गुंडे जैसा था-निशिकांत दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘राहुल गांधी मारपीट करने के लिए बीच में घुसे थे। उनका व्यवहार मानो गुंडे का व्यवहार था, यह देश गुंडे को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने हमारे एक बुजुर्ग सांसद को धक्का देकर गिरा दिया।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article