देश

Video : कोई गला भी काट दे तो भी RSS मुख्यालय नहीं जाऊंगा, राहुल गांधी का संघ पर तीखा हमला

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 05:29 PM IST

Rahul Gandhi : अपने चचेरे भाई वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर कहा कि उन्होंने एक समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को स्वीकार किया और वह इस बात को स्वीकार नहीं कर सकते। होशियारपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि 'वरुण ने एक समय संघ की विचारधारा स्वीकार की।'

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) पर तीखा हमला बोला। अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के अंतिम दौर में राहुल गांधी पंजाब में हैं। संघ पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि वह कभी भी आरएसएस के मुख्यालय नहीं जाएंगे, भले ही कोई उनका गला ही क्यों ना काट दे। उन्होंने कहा कि 'मैं आरएसएस के कार्यालय में कभी नहीं जा सकता, आपको मेरा गला काटना पड़ेगा तभी जा सकता हूं। मेरी विचारधारा गलत है। मैं उसको कभी स्वीकार नहीं कर सकता। सालों पहले उसने मुझसे कहा कि आरएसएस देश में बहुत अच्छा काम कर रही है। मैंने उनसे कहा-आप अपने परिवार के इतिहास को जानिये, अगर आप परिवार को जानते तो ये बात नहीं कहतीं। मुझे उनसे कोई नफरत नहीं है।'

वरुण की विचारधारा संघ वाली

अपने चचेरे भाई वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर कहा कि उन्होंने एक समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को स्वीकार किया और वह इस बात को स्वीकार नहीं कर सकते। होशियारपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि 'वरुण ने एक समय संघ की विचारधारा स्वीकार की। हो सकता है कि वह आज भी उसकी विचारधारा को मानते हों। मैं इस चीज को स्वीकार नहीं कर सकता।' कांग्रेस नेता ने कहा कि वरुण की विचारधारा उनकी पार्टी की सोच से मेल नहीं खाती। राहुल ने कहा कि उनके परिवार की एक विचारधारा है जबकि वरुण ने अलग तरह की विचारधारा को अपनाया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम