संभल जाने को लेकर घंटों चली जद्दोजहद, योगी की पुलिस के सामने एक न चली; अंत में दिल्ली लौटे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यूपी के संभल के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें गाजियाबाद में रोक दिया गया, जिस वजह से लंबा जाम भी लग गया। हालांकि, अंत में उन्हें दिल्ली वापस लौटना पड़ा।

उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के पीड़ितों से बुधवार को मिलने के लिए जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिंसा प्रभावित जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर रोक लिया गया। राहुल गांधी ने पुलिस की इस कार्रवाई को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अपने विशेषाधिकारों का हनन करार दिया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लंबी बहस के बाद भी बात नहीं बनने पर राहुल करीब दो घंटे बाद दिल्ली लौट गये।

rahul gandhi sambhal visit

दिल्ली लौटे राहुल गांधी।

राहुल गांधी ने लगाया आरोप

राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पुलिस को आगे कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह (भाजपा) सच्चाई और भाईचारे के संदेश को क्यों दबा रही है? राहुल के काफिले को रोके जाने से मार्ग के दोनों तरफ काफी लम्बा जाम लग गया और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राहुल ने दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर संवाददाताओं से कहा, “हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पुलिस मना कर रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष के नाते मेरा अधिकार बनता है कि मैं जा सकता हूं लेकिन तब भी वह मुझे रोक रहे हैं। यह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के मेरे अधिकार के खिलाफ है।”

End of Feed