Disqualified MP Rahul Gandhi: लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद आज राहुल (Rahul Gandhi) पहली बार संसद पहुंचे हैं, राहुल गांधी सीपीपी कार्यालय में लोकसभा और राज्यसभा के कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल होंगे, बैठक में शामिल सांसदों ने बताया की राहुल ने सांसदों का हौसला बढ़ाया वही सांसदों ने राहुल से कर्नाटक जीत की भी बात कही।
राहुल गांधी पहुँचे संसद
शुक्रवार राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द होने के बाद से ही कांग्रेस सड़क से संसद तक विरोध कर रही है, राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह से लेकर देशभर में बड़े नेताओं की प्रेस वार्ता और दिल्ली में मशाल जुलूस के द्वारा कांग्रेस सड़क पर आंदोलन कर रही है वही राहुल की सदस्यता रद्द होने पर संसद में भी कांग्रेस को 19 विपक्षी पार्टियों का साथ मिला है।
लोकसभा की सदस्यता रद्द.. लेकिन, राहुल गांधी संसद क्यों पहुंचे?सब्सक्राइब करें #TimesNowNavbharat👉… t.co/dtSUnN0MWV
— ANI (@ANI) Mar 29, 2023
संसद पहुँचे राहुल गांधी की संजय राउत से भी हुई मुलाक़ात
राहुल गांधी की सावरकर पर दिये बयान से नाराज़ शिवसेना उद्धव गुट को माना लिया गया है, सूत्रों का कहना है की राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद विपक्षी पार्टियो के समर्थन को देखते हुए पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर विपक्षी पार्टियो की बैठक में शरद पवार ने सोनिया गांधी से बात कर शिवसेना की नाराज़गी का कारण बताया, उन्होंने कहा की, पार्टी को बड़े मुद्दे पार साथ रहना चाहिए किसी पार्टी की विचारधारा को देखते हुए निजी टिप्पणी से बचना चाहिए।
जिसपर कांग्रेस ने भी हामी भरी, सूत्रों का दावा है की राहुल गांधी ने उसी बैठक में कहा कि- सभी पार्टियो, कांग्रेस को देश के संविधान को बचाने के लिए जो क़ुर्बानी देनी होगी उसके लिए तैयार रहना चाहिए मैं भी किसी क़ुर्बानी के लिए तैयार हूँ।
आज एक बार फिर संजय राउत से राहुल की मुलाक़ात हुई, सूत्रों ने कहा आज महाराष्ट्र की राजनीति पर चर्चा हुई।
राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद रवनीत बिट्टू ने कहा, राहुल देश की लड़ाई लड़ रहे हैं
वही राहुल की सांसदी जाने के बाद कांग्रेस की बैठक में लोकसभा सांसद भी विरोध में इस्तीफ़ा दे ये प्रस्ताव रखने वाले लोकसभा सांसद रवनीत बिट्टू ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कहा की, राहुल गांधी हमारी लड़ाई लड़ रहे हैं उनकी सांसदी ले ली अब आवास भी ख़ाली करने के लिए कहा जा रहा है, वो आवास जहाँ राहुल ने अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी में कपड़े और कुछ निजी सामान के अलावा कुछ नही रखा।
