कंधों पर भार, दिल में मोहब्बत: राहुल गांधी और कुलियों के बीच हुई थी ये बातचीत, देखें VIDEO

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 02:54 PM IST

Rahul Gandhi Meeting With Porters Video: राहुल गांधी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर कुलियों से मुलाकात वाला वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो का कैप्शन दिया गया है, "कंधों पर भार, दिल में मोहब्बत - भारत जोड़ते कुली भाई"। इस वीडियो को जारी कर एक बार फिर कांग्रेस सांसद ने महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है।

Rahul Gandhi News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुलियों के साथ मुलाकात का वीडियो बुधवार को जारी कर 'कमरतोड़ महंगाई' एवं 'रिकॉर्ड' बेरोजगारी के मुद्दे उठाए और कहा कि भारत का भार उठाने वालों के कंधे आज मजबूरियों के बोझ से झुके हुए हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों के साथ मुलाकात की थी और उनकी समस्याओं के बारे में जाना था। राहुल गांधी ने बुधवार को इस मुलाकात का एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया।

Rahul Gandhi with Kuli

कुलियों से मुलाकात का वीडियो जारी कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए।

वीडियो जारी कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

राहुल गांधी ने कहा, 'कुछ दिनों पहले रामेश्वर जी (सब्जी विक्रेता) से मुलाकात हुई थी। इसकी खबर मिलते ही कुछ कुली भाइयों ने मुझे उनसे मिलने का अनुरोध किया। जैसे ही मुझे मौका मिला, मैं दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पहुंच गया। उनसे मिल कर काफ़ी बातें हुईं - उनकी ज़िंदगियों को करीब से जाना और उनके संघर्षों को समझा।' कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का कहना था, 'कुली भारत के सबसे मेहनती लोगों में हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी, करोड़ों यात्रियों के सफ़र में सहायक बन कर ये अपनी ज़िंदगी बिता देते हैं। कितनों की बांह पर लगा वो बिल्ला सिर्फ़ पहचान ही नहीं, उनको मिली विरासत भी है। ज़िम्मेदारी तो हिस्से में आ जाती है, मगर तरक्की न के बराबर।'

End of Feed