जो मैं अपने पूरे राजनीतिक करियर में नहीं कर पाया, वो प्रियंका ने 5 मिनट में कर दिखाया : Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी की चुटकी लेते हुए अमित शाह पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने संविधान संशोधन विधेयक को राज्यों के प्रतिनिधित्व पर हमला बताया।

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी महिला आरक्षण विधेयक पर दो दिवसीय बहस के दौरान आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी बात रखी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस दौरान अपनी बहन और केरल में वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की जमकर तारीफ की। इस तरह से उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी ने पांच मिनट में वह कर दिखाया, जो वह स्वयं (राहुल गांधी) अपने पूरे राजनीतिक करियर में नहीं कर पाए - अमित शाह को मुस्कुराना।

Rahul Gandhi on Priyanka.

राहुल गांधी ने की बहन प्रियंका गाधी की जमकर तारीफ

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी बहन के कल यानी गुरुवार 16 अप्रैल को लोकसभा में दिए गए भाषण का जिक्र कर रहे थे। अपने उस संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ मजाकिया लहजे में बातचीत की थी। प्रियंका ने कहा था कि अगर आज चाणक्य जीवित होते, तो अमित शाह की 'राजनीतिक चतुराई' देखकर चकित रह जाते। यह सुनकर अमित शाह भी मुस्कुरा दिए थे। राहुल गांधी ने चुटकी लेते हुए इस पर टिप्पणी की।

End of Feed