देश

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की ने खोली 'मोहब्बत की दुकान', बस में सवारी के लिए लेना होगा खास टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2024, 06:06 AM IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: 14 जनवरी को मणिपुर में शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार शाम को नागालैंड पहुंच गई। रात्रि विश्राम गांव में ही किया।

Image

भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Photo : ANI

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान 'मोहब्बत की दुकान' भी खोली गई है। दरअसल ये दुकान एक बस के रूप में है और इस पर सवारी करने और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोगों को एक विशेष टिकट लेना होगा। इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की यात्रा के दौरान की एक तस्वीर छपी होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने टिकट के साथ तस्वीर खिंचवाई, जिसमें टी-शर्ट और ट्राउजर पहने राहुल गांधी चलती हुई मुद्रा में हैं और उनके हस्ताक्षर भी हैं।

मोहब्बत की दुकान बस से चल रहे राहुल

रमेश ने ट्विटर पर कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी जिस मोहब्बत की दुकान बस से चल रहे हैं, यह उस बस की टिकट है। पिछले 10 साल के अन्याय काल के खिलाफ न्याय की इस यात्रा में जो लोग राहुल गांधी से मिलना चाहते हैं और उनसे बातचीत करना चाहते हैं, उन्हें ऐसी टिकट देकर बस में बुलाया गया है।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब नगालैंड पहुंच गई है। 14 जनवरी को मणिपुर में शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार शाम को नागालैंड पहुंच गई। यहां राहुल गांधी और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग रात्रि विश्राम करेंगे।

नगालैंड के खुजामा गांव पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे। राहुल गांधी और उनकी टीम का खुजामा में लोगों ने स्वागत किया। रात्रि विश्राम गांव में ही किया। अन्य जिलों में जाने से पहले वह हाई स्कूल जंक्शन में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मंगलवार को राहुल गांधी विश्वेमा गांव से नगालैंड में अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे और कोहिमा पहुंचने पर वह द्वितीय विश्व युद्ध के कब्रिस्तान में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

नगालैंड में राहुल गांधी का कार्यक्रम

कांग्रेस की नगालैंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष ख्रीदी थेनुओ ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान राहुल गांधी नगा होहो सहित नगा आदिवासी संगठनों, नागरिक संस्थाओं और चर्च निकायों के साथ उनके मुद्दों और समस्याओं पर बंद कमरे में बैठकें करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी नीत यात्रा 18 जनवरी को असम में प्रवेश करेगी और इससे पहले नगालैंड के पांच जिलों कोहिमा, त्सेमिन्यु, वोखा, जुन्हेबोटो और मोकोकचुंग से गुजरेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article