गांधी परिवार की 3 पीढ़ियों के आगे के स्वतंत्रता संग्राम से राहुल अनजान, इंदिरा-मनमोहन के सावरकर पर विचारों का करें ध्यान- तावड़े

  • Authored by: रविकांत राय
  • Updated Apr 3, 2023, 08:03 AM IST

तावड़े ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की देशभक्ति के कई उदाहरण देते हुए उनके साहित्यिक पहलुओं की विस्तृत चर्चा की। दुर्भाग्य से आज राहुल गांधी और कांग्रेस के कई नेता ओछी राजनीति के लिए स्वतंत्रता सेनानी सावरकर के विचारों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की मुहिम में जुटे हुए हैं। ऐसे समय देश को सावरकर के बहुमुखी व्यक्तित्व पर नए सिरे से विचार करने की आवश्यकता है।

एक प्रखर देशभक्त, वैज्ञानिक समाज सुधारक, बुद्धिमान कवि, इतिहासकार, दार्शनिक जैसे अनगिनत विशेषणों से विभूषित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर जैसे महापुरुष पर राजनीतिक स्वार्थ के चलते कीचड़ उछालने वाले राहुल गांधी को खुद अपने परिवार की तीन पीढ़ियों से आगे के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का बिल्कुल ज्ञान नहीं है। यह बात कहते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने तीखी सलाह दी कि सावरकर से नफरत करने वाले राहुल गांधी को पहले इंदिरा गांधी, मनमोहन सिंह, प्रणब मुखर्जी जैसे कांग्रेस नेताओं के सावरकर पर विचारों का अध्ययन करना चाहिए।

vd savarkar, bjp vinod tawde on vd savarkar

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े।

तावड़े ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की देशभक्ति के कई उदाहरण देते हुए उनके साहित्यिक पहलुओं की विस्तृत चर्चा की। दुर्भाग्य से आज राहुल गांधी और कांग्रेस के कई नेता ओछी राजनीति के लिए स्वतंत्रता सेनानी सावरकर के विचारों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की मुहिम में जुटे हुए हैं। ऐसे समय देश को सावरकर के बहुमुखी व्यक्तित्व पर नए सिरे से विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर पर पहला डाक टिकट जारी किया जबकि खुद डॉ. मनमोहन सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में सावरकर के महान योगदान को स्वीकार किया था।

End of Feed