'राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या...', खरगे के बयान पर नकवी का तंज, कहा- करना होगा रिटायर

Congress Retire Row: भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी पार्टी के लिए सबसे बड़ी समस्या राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सबसे पहले पार्टी से राहुल गांधी को रिटायर करना होगा

Congress Retire Row: भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी पार्टी के लिए सबसे बड़ी समस्या राहुल गांधी हैं। गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि कांग्रेस से उन नेताओं को रिटायर हो जाना चाहिए जो अब प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। भाजपा ने खरगे के इस बयान को राहुल गांधी के साथ जोड़ा है। भाजपा का मानना है कि खरगे ने यह बयान राहुल गांधी के संदर्भ में दिया है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

नकवी ने क्या कुछ कहा?

मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सबसे पहले पार्टी से राहुल गांधी को रिटायर करना होगा, क्योंकि उनकी पार्टी के लिए राहुल गांधी ही सबसे बड़ी समस्या हैं। मल्लिकार्जुन खरगे जब इसका अध्ययन करेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा।

End of Feed