विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान पर राहुल गांधी ने दी बधाई, बोले- सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की साझेदारी से मजबूत होगा भारत

राहुल गांधी ने भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग पर स्काईरूट एयरोस्पेस, ISRO और IN-SPACe को बधाई दी। उन्होंने इसे भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग पर स्काईरूट एयरोस्पेस, इसरो (ISRO) और इन-स्पेस (IN-SPACe) की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और समाज की प्रगति के लिए सार्वजनिक संस्थानों और निजी क्षेत्र की साझेदारी भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

rahul gandhi skyroot

राहुल गांधी ने इसरो और स्काईरूट को बधाई दी। (फोटो- pti/wikipedia)

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि विक्रम-1 की सफल उड़ान वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों की वर्षों की मेहनत, धैर्य और सटीकता का परिणाम है। उन्होंने कहा, "स्काईरूट एयरोस्पेस की युवा टीम और इस मिशन में सहयोग देने वाले इसरो तथा इन-स्पेस के सभी लोगों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई।"

End of Feed